दो भाइयों के बीच मारपीट, तीन घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी : थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में पारिवारिक विवाद में हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना के बारे में बिराजपुर गांव निवासी सुभानी मिंया ने बताया कि वह अपनी पत्नी सबेरा बीबी के साथ सरसों काट रहा था. इसी क्रम में उसके भाई आजाद मियां के परिवार का सदस्य खेत […]
विज्ञापन
पालोजोरी : थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में पारिवारिक विवाद में हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना के बारे में बिराजपुर गांव निवासी सुभानी मिंया ने बताया कि वह अपनी पत्नी सबेरा बीबी के साथ सरसों काट रहा था. इसी क्रम में उसके भाई आजाद मियां के परिवार का सदस्य खेत में बकरी बांधने चली आया. मना करने पर दोनों भाइयों के परिवार के बीच कहासुनी हो गयी.
विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. दोनों पक्ष में हुए मारपीट में सुभानी मिंया, सबेरा बीबी और आजाद मियां घायल हो गये.
मुखिया प्रतिनिधि नवाब अंसारी ने सभी घायलों को इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया. जहां तीनाें का प्राथमिक इलाज किया गया. समाचार भेजे जाने तक इस संबंध में थाना में किसी तरह का आवेदन दोनों पक्षों द्वारा नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










