तीन साल से झारखंड सरकार नहीं भेज रही प्रस्ताव
देवघर : वर्षों से संताल परगना ही नहीं झारखंड के खेतौरी, घटवाल/घटवार जाति को जनजातीय सूची में शामिल करने का मामला केंद्र सरकार के स्तर से पेंडिंग है. केंद्र सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है लेकिन झारखंड सरकार की लेटलतीफी के कारण अब तक मामला लटका हुआ है. इस संदर्भ में गोड्डा सांसद निशिकांत […]
देवघर : वर्षों से संताल परगना ही नहीं झारखंड के खेतौरी, घटवाल/घटवार जाति को जनजातीय सूची में शामिल करने का मामला केंद्र सरकार के स्तर से पेंडिंग है. केंद्र सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है लेकिन झारखंड सरकार की लेटलतीफी के कारण अब तक मामला लटका हुआ है. इस संदर्भ में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 फरवरी को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को पत्र लिखकर हो रही देरी के संदर्भ में जानकारी मांगी.
इस पर गृह मंत्रालय के महारजिस्ट्रार सह जनगणना आयुक्त डॉ सी चंद्रमौली ने जवाब दिया है कि केंद्र सरकार इसे गंभीरता से ले रही है. खेतौरी, घटवाल/घटवार मामले से संबंधित राज्य सरकार से अपेक्षित है. लेकिन तीन साल हो गये, अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई रिपोर्ट या प्रस्ताव नहीं आया है. इस कारण यह मामला क्लियर नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










