मधुपुर से एक आरोपी िगरफ्तार क्रूड ऑयल चोरी का मामला
मधुपुर : क्रूड ऑयल चोरी के एक मामले में जामताड़ा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पथलचपटी में छापेमारी कर मो इम्तियाज अंसारी को गिरफ्तार किया है. वहीं जामताड़ा से शहाबुद्वीन नामक आरोपी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है. बताया जाता है कि इन आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम सामने आये […]
मधुपुर : क्रूड ऑयल चोरी के एक मामले में जामताड़ा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पथलचपटी में छापेमारी कर मो इम्तियाज अंसारी को गिरफ्तार किया है. वहीं जामताड़ा से शहाबुद्वीन नामक आरोपी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है. बताया जाता है कि इन आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम सामने आये हैं. पुलिस के गिरफ्त में आये आरोपियों ने बताया कि पूरे गिरोह का मुख्य सरगना कोलकाता के सफेद पोश फकरूद्वीन सिद्विकी है. जो विपक्षी पार्टी के नेता है.
इसके अलावा ऑयल चोरी मामले में उत्तर प्रदेश के हाकीम उर्फ प्रदीप, संजय कुमार व जामताड़ा जिले के मो हुसैन का नाम आया है. बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य तेल टेंकर लगा कर क्रूड ऑयल चोरी कर निकालता था और उसे अलग-अलग राज्यो में खपाता था. यह पुरा गिरोह आसनसोल, जामताडा, मधुपुर, जसीडीह से लेकर जमुई तक सक्रिय था और समय के हिसाब से चोरी की घटना को अलग-अलग जगहो पर अंजाम देता था. पथलचपटी से पकड़े गये इम्तियाज को पुलिस जामताड़ा ले गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










