संत जेवियर्स में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

देवघर: संत जेवियर्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2016 का आयोजन किया गया. इसमें ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताओं ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसमें यमुना सदन के निलेश शर्मा व नर्मदा सदन के प्रेरणा मिंज ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों को बेस्ट एथेलिट […]
प्रतियोगिता में 76 अंक हासिल कर यमुना सदन ने प्रथम स्थान, नर्मदा सदन ने 75 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, चेनाब सदन ने 50 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान और गंगा सदन ने कुल 30 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया. सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बताते चलें कि प्रेरणा मिंज ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौड़ प्रतस्पिर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इससे पहले विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य डीआर सिंह ने झंडोत्तोलन कर खेलकूद मशाल को प्रज्जवलित किया. इस अवसर पर बतौर अथिति आलोक सिन्हा, डा सुभाष चौधरी, एसएमएल दास व अनिल कुमार प्रखर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




