देवघर : नौ साइबर आरोपित गिरफ्तार, 15 मोबाइल सहित 28 सिमकार्ड व एक एटीएम कार्ड जब्त

पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में इन गिरफ्तार आरोपितों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि वे फोन-पे व पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देते थे. इसी क्रम में उपभोक्ताओं से फोन-पे गिफ्ट कार्ड क्रियेट कराकर डिटेल्स प्राप्त कर ठगी करते थे.
देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया सहित पाथरौल थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह, पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुरुवा, दुधानी, बुढ़ेई थाना क्षेत्र के नेमुआडीह व पथरड्डा ओपी क्षेत्र के टांगीडीह गांव में छापेमारी कर नौ साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया. इन आरोपितों के पास से पुलिस की छापेमारी टीम ने 15 मोबाइल फोन सहित 28 सिम कार्ड व एक एटीएम कार्ड बरामद किये हैं. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी कि, गिरफ्तार साइबर आरोपितों में बुढ़ैई थाना क्षेत्र के नेमुआडीह गांव निवासी सगे भाई विनोद मंडल व वीरेंद्र मंडल सहित पाथरौल थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह गांव निवासी कमलेश रवानी, कुंदन रवानी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला गांव निवासी अमित राणा, टांगीडीह गांव निवासी गुलटन महरा, पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव निवासी विशाल कुमार, करौं थाना क्षेत्र के कैलीबाद गांव निवासी सिराज अंसारी और मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नवल किशोर भंडारी शामिल है.
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में इन गिरफ्तार आरोपितों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि वे फोन-पे व पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देते थे. इसी क्रम में उपभोक्ताओं से फोन-पे गिफ्ट कार्ड क्रियेट कराकर डिटेल्स प्राप्त कर ठगी करते थे. ग्राहकों को मदद का झांसा देकर फंसे हुए रुपये निकलवाने की बात पर भी डिटेल्स जानकारी लेने के बाद एकाउंट से रुपये ट्रांसफर कर लेते हैं. इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने व फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एकाउंट संबंधी जानकारी झांसा देकर प्राप्त करने के बाद भी साइबर ठगी करता है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे ठगों से सावधान रहें और एकाउंट संबंधी कोई जानकारी शेयर नहीं करें. गिरफ्तार साइबर आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने इन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Also Read: देवघर : तीन थाना क्षेत्र से 12 साइबर आरोपित गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




