12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

???????? ??? ????? ????? ?? ?? 13 ???? ????

पालोजोरी में वार्ड सदस्य पद के 13 परचा रद्द प्रतिनिधि, पालोजोरी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पालाजोरी प्रखंड में नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी में वार्ड सदस्य पद के 13 अभ्यर्थियों का परचा रद्द हुआ है. वार्ड सदस्य पद के लिए 690 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया था. दो दिनों तक चले स्क्रूटनी कार्य में वार्ड […]

पालोजोरी में वार्ड सदस्य पद के 13 परचा रद्द प्रतिनिधि, पालोजोरी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पालाजोरी प्रखंड में नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी में वार्ड सदस्य पद के 13 अभ्यर्थियों का परचा रद्द हुआ है. वार्ड सदस्य पद के लिए 690 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया था. दो दिनों तक चले स्क्रूटनी कार्य में वार्ड सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पालोजोरी विशाल कुमार ने बारी-बारी से अभ्यर्थियों व प्रस्तावक की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की. स्क्रूटनी के पश्चात 13 प्रत्याशियों का नामांकन परचा विभिन्न कारणों से रद्द किया गया. इन वार्ड सदस्यों का नामांकन प्रपत्र रद्द कांकी पंचायत के वार्ड नंबर पांच से पर्चा दाखिल करने वाली महारानी देवी, बड़जोरी के वार्ड नंबर तीन से सागर राणा व पांच नबंर वार्ड से प्रतिमा देवी, बगदाहा के वार्ड संख्या 12 से कौशल्या देवी, महुआडाबर के वार्ड दो से निभा रानी दां, बसाहा के वार्ड पांच के गीतामुनी हांसदा, वार्ड नंबर छह से पकलू हेंब्रम व वार्ड नंबर 11 से सुनिता देवी, धावा के वार्ड संख्या 3 से अमोदी बेसरा, बिराजपुर के वार्ड संख्या 9 से महादेव मुर्मू, जीवनाबांध के वार्ड संख्या 7 से मनिता कुमारी के अलावे कचुआसोली पंचायत के वार्ड संख्या 10 से ललीता देवी व इसी पंचायत के वार्ड नंबर 11 से नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वाली मिरु टुडू का नामांकन रद्द कर दिया गया है. आठ लोगों का उम्र कम रहने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं शेष लोगों को जाति प्रमाण पत्र नाम नर्दिेशन प्रपत्र के साथ संलग्न नहीं रहने के कारण नामांकन रद्द किया गया है. 89 वार्डों में निर्विरोध चुने जाएंगे प्रत्याशी प्रतिनिधि, पालोजोरी पालोजोरी प्रखंड के 321 वार्ड में से 89 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे. नामांकन पत्रों के स्क्रूटनी के बाद यह आंकड़ा सामने आया है. वार्ड सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विशाल कुमार ने बताया कि पालाजोरी के 321 वार्ड के लिए 690 नामांकन प्रपत्र दाखिल हुए थे. इनमें से अंतिम रुप से 89 ऐसे वार्ड शामिल है, जहां स्क्रूटनी के पश्चात सिर्फ एक-एक लोगों के नामांकन दाखिल पाये गये. इस तरह 321 में से अब 232 वार्ड में ही वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव की जरुरत पड़ेगी. फोटो- आरओ से जानकारी लेते प्रेक्षक सामान्य व व्यय प्रेक्षक ने पालोजोरी पहुंचकर पंचायत चुनाव की जानकारी ली प्रतिनिधि, पालोजोरी चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त मधुपुर अनुमंडल के सामान्य प्रेक्षक अखौरी शशांक सिन्हा व व्यय प्रेक्षक नवीन कुुमार ने सोमवार को पालाजोरी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर मुखिया व वार्ड सदस्य पद के नर्विाची पदाधिकारियों से संवीक्षा के पश्चात सही पाए गए नामांकन प्रपत्रों के संबंध में जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये. प्रेक्षक द्वय ने बताया कि 20 नवंबर को पालोजोरी अंचल कार्यालय में मुखिया व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी देने के लिए बैठक रखी गई है. जिसमें मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों को उपस्थित रहना है. बैठक के माध्यम से प्रत्याशियों को अन्य व्यय विवरणी भरने की जानकारी के साथ कई तरह के महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी. मौके पर मुखिया पद के आरओ आशुतोष कुमार, वार्ड सदस्य पद के आरओ विशाल कुमार के साथ-साथ लाइजिनिंग पदाधिकारी अनिल कुमार के अलावे शशि कुमार मौजूद थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel