ePaper

शहीद आश्रम रोड स्थित होटल से 60 बोतल शराब व 28 बोतल बीयर बरामद

Updated at : 26 Apr 2024 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद आश्रम रोड स्थित होटल से 60 बोतल शराब व 28 बोतल बीयर बरामद

देवघर की कुंडा पुलिस ने शहीद आश्रम रोड स्थित रामराज होटल में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब व बीयर की बोतलें बरामद की. होटल मालिक पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

होटल मालिक के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी वरीय संवाददाता, देवघर गुप्त सूचना पर कुंडा थाने की गश्ती दल ने गुरुवार रात को शहीद आश्रम रोड स्थित रामराज भोजनालय में छापेमारी कर अवैध तरीके से अधिक कीमत पर बिक्री कर विभिन्न ब्रांडों के 60 बोतल विदेशी शराब व 28 बोतल बीयर बरामद की. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कुंडा थाने की पुलिस ने बताया कि गश्ती दल गुरुवार रात में बलियाचौकी तरफ थी. उसी क्रम में सूचना मिली कि शहीद आश्रम रोड स्थित रामराज भोजनालय में अवैध तरीके से अधिक मुनाफे में अंग्रेजी शराब व बीयर की बिक्री की जा रही है. वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर गश्तीदल तुरंत उक्त भोजनालय के पास पहुंची, तभी पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भोजनालय का शटर गिराकर भाग निकला. आसपास पता करने पर जानकारी हुई कि भागने वाला व्यक्ति रामराज भोजनालय का मालिक पप्पू है. आसपास मौजूद लोगों के साथ भोजनालय का शटर उठाकर पुलिस बल प्रवेश करने पर अंदर रखी गयी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गयी. कुंडा थाने में रामराज भोजनालय के मालिक पप्पू के खिलाफ उत्पाद अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी टीम में गश्तीदल एसआई उदय कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी कुंदन कुमार सिंह व प्रवीण कुमार शामिल थे. मौके पर कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार व एसआई फखरुद्दीन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola