पटना के सीरियल ब्लास्ट पर जिले में हाइ-अलर्ट

Published at :28 Oct 2013 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के सीरियल ब्लास्ट पर जिले में हाइ-अलर्ट

देवघर: पटना में सीरियल ब्लास्ट की घटना को लेकर जिले में हाइ-अलर्ट घोषित किया गया है. एसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारी को भीड़-भाड़ वाले स्थानों व संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया है. वहीं सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्ती निकालने का भी आदेश जारी किया गया है. सीमावर्ती क्षेत्र से […]

विज्ञापन

देवघर: पटना में सीरियल ब्लास्ट की घटना को लेकर जिले में हाइ-अलर्ट घोषित किया गया है. एसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारी को भीड़-भाड़ वाले स्थानों व संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया है.

वहीं सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्ती निकालने का भी आदेश जारी किया गया है. सीमावर्ती क्षेत्र से जिले की सीमा प्रवेश करने वाले मार्गो में सघन वाहन चेकिंग लगायी गयी है. खासकर बिहार की सीमा से लगे हर प्रवेश द्वार पर चेकिंग करायी जा रही है. सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. ब्लास्ट की घटना की जानकारी मिलने के बाद नेशनल कबड्डी आयोजन स्थल केके स्टेडियम में विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी. उधर, जसीडीह संवाददाता के अनुसार रेल रूट पर भी हाई-अलर्ट घोषित किया गया है. स्टेशन व रेल गाड़ियों में सुरक्षा जवानों की तैनाती की गयी है. संदिग्ध सामान व संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola