जमीन कारोबारी नारायण भगत समेत दो पर एफआइआर

Published at :12 Sep 2013 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन कारोबारी नारायण भगत समेत दो पर एफआइआर

अमगढ़िया में जबरन जमीन घेरने व जाति सूचक गाली देने का आरोप देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खपरोडीह निवासी नारायण भगत व नवाडीह निवासी पप्पू सिंह उर्फ पप्पू सरदार पर कुंडा थाने में एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है. अमगढ़िया गांव निवासी मुरारी दास के बयान पर नारायण भगत व पप्पू सरदार […]

विज्ञापन

अमगढ़िया में जबरन जमीन घेरने जाति सूचक गाली देने का आरोप

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खपरोडीह निवासी नारायण भगत नवाडीह निवासी पप्पू सिंह उर्फ पप्पू सरदार पर कुंडा थाने में एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है.

अमगढ़िया गांव निवासी मुरारी दास के बयान पर नारायण भगत पप्पू सरदार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. कोर्ट के निर्देश पर कुंडा थाना कांड संख्या 90/13 में धारा 147, 148, 149, 323, 379, 447, 504 3/10 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

वादी मुरारी दास के अनुसार उनकी रैयती जमीन अमगढ़िया मौजा में है, उक्त जमीन को नारायण भगत पप्पू सरदार जबरन घेर रहे थे. विरोध करने पर 27 जुलाई को नारायण भगत पप्पू सरदार ने मुरारी दास को जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गालीगलौज की मारपीट कर पैसे भी छिन लिये. मुरारी ने कोर्ट में पीसीआर केस दर्ज कराया कोर्ट के निर्देश पर कुंडा थाने में एफआइआर दर्ज हुआ. नारायण भगत पप्पू सरदार की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola