गौरव गोगोई ने असम हार का लिया जिम्मा, कहा- नतीजे सोचने पर मजबूर करने वाले

Updated:
विज्ञापन

गौरव गोगोई, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Congress Defeat In Assam: असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा- नतीजे चौकाने वाले हैं.

विज्ञापन

Congress Defeat In Assam: गौरव गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- कप्तान के तौर पर, मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं. उन्होंने कहा- हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं. हम उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें वोट दिया और हमारा समर्थन किया. कांग्रेस उन लोगों तक भी पहुंचेगी जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया. हम कांग्रेस के उन जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो मुश्किलों का सामना करने के बावजूद हमारे साथ खड़े रहे. हमने एक नई कांग्रेस देखी है.

विज्ञापन

9 मई को नवनिर्वाचित विधायकों के साथ करेंगे बैठक

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा- शनिवार 9 मई को हम पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बुलाएंगे. उनके साथ बैठक करेंगे.

उम्मीद के अनुसार सीटें नहीं मिलीं: गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा- मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जितेंद्र सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. हमें उतनी सीटें नहीं मिल पाईं जितनी हमने उम्मीद की थी. लेकिन हम असम के विकास के लिए अपने सुझावों को विधानसभा के अंदर और बाहर, दोनों जगह रखने की कोशिश करेंगे. हम हमेशा असम की आम जनता के साथ खड़े रहेंगे.

नतीजे सोचने पर मजबूर करने वाले: गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा, लोगों ने इस नतीजे को स्वीकार नहीं किया है. हमें लगा था कि मुकाबला कांटे का होगा. लेकिन कई सीटों पर आए नतीजे सोचने पर मजबूर करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: विधायक बनीं दूसरे के घर झाड़ू-पोछा-बर्तन करने वाली कलिता माझी, BJP ने बंगाल में किया गजब परिवर्तन   

तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट: हार के बाद कांग्रेस का दर्द, बोले चुनाव प्रभारी … तो जीत जाते 180 से 190 सीटें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola