सह चालक की मौत का मामला दर्ज

Published at :12 Sep 2013 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
सह चालक की मौत का मामला दर्ज

मधुपुर : रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदमा हॉल्ट पर पोल संख्या 245/16 के निकट गत मंगलवार शाम सियालदह–बलिया एक्सप्रेस के सह चालक एसके मेहता की गिर कर हुई मौत मामले में मधुपुर रेल थाना में यूडी का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध में पुलिस ने ट्रेन के मुख्य चालक आरवी राम समेत […]

विज्ञापन

मधुपुर : रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदमा हॉल्ट पर पोल संख्या 245/16 के निकट गत मंगलवार शाम सियालदहबलिया एक्सप्रेस के सह चालक एसके मेहता की गिर कर हुई मौत मामले में मधुपुर रेल थाना में यूडी का मामला दर्ज कर लिया गया है.

इस संबंध में पुलिस ने ट्रेन के मुख्य चालक आरवी राम समेत अन्य लोगों से भी पूछताछ की. ज्ञात हो कि मंगलवार शाम चितरंजन स्टेशन से सियालदहबलिया ट्रेन खुलने के दौरान ट्रेन का सह चालक मौजूद था. मगर जामताड़ा स्टेशन पहुंचने से पहले ही वह गायब हो गया. खोजबीन के बाद सह चालक का शव बोदमा हॉल्ट के निकट बरामद किया गया था.

इस दौरान सियालदहबलिया एक्सप्रेस तकरीबन सवा तीन घंटा जामताड़ा स्टेशन पर रूकी रही. रेल प्रशासन पुलिस द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और बलिया एक्सप्रेस में सह चालक की प्रतिनियुक्ति के बाद नौ बजे रात ट्रेन जामताड़ा से खुली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola