जंगली जानवरों ने खेत में लगी फसल को किया तहस-नहस, किसानों ने मांगा मुआवजा

Updated:
विज्ञापन
जंगली जानवरों ने खेत में लगी फसल को किया तहस-नहस, किसानों ने मांगा मुआवजा

सारवां प्रखंड की बांदा जोड़ी पंचायत के झिकटी गांव की घटना

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की बांदा जोड़ी पंचायत अंतर्गत झिकटी गांव के मुनियातरी टोला में जंगली सूअरों के आतंक से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. बीती रात जंगली सूअरों के झुंड ने खेतों में घुसकर करीब एक एकड़ में लगी मक्का की फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. प्रभावित किसान कृष्ण वर्मा, सुरेश वर्मा और मोहन वर्मा ने बताया कि भीषण धूप और गर्मी के बीच कठिन परिश्रम और पटवन के बाद किसी तरह फसल तैयार की गयी थी. इस समय मक्का में बालियां आनी शुरू हो गयी थीं, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद थी. पीड़ित किसानों ने बताया कि देर रात दर्जनों की संख्या में आये जंगली सूअरों ने खेत में घुसकर पूरी फसल को बर्बाद कर दिया. सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो फसल की हालत देखकर वे स्तब्ध रह गये. इस घटना से आहत किसानों ने वन विभाग कार्यालय मणिगढ़ी में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. बताया कि सूअरों ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, उनकी पूरी पूंजी भी डूब गयी है. उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और आर्थिक सहायता देने की अपील की है.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola