कुंडा एयरपोर्ट से आज से फिर उड़ान भरेगा ग्लाइडर

देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेले में बंद हुए ग्लाइडर यात्र को पुन: चालू किया जायेगा. यह एक बार फिर आकाश में मंडराता दिखेगा. इसके लिए विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को कुंडा हवाई अड्डा में सुबह नौ बजे ग्लाइडर उड़ान भरेगा. इस संबंध में प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी पीएन पांडेय ने कहा […]
देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेले में बंद हुए ग्लाइडर यात्र को पुन: चालू किया जायेगा. यह एक बार फिर आकाश में मंडराता दिखेगा. इसके लिए विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को कुंडा हवाई अड्डा में सुबह नौ बजे ग्लाइडर उड़ान भरेगा. इस संबंध में प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी पीएन पांडेय ने कहा कि दो ग्लाइडर है. तत्काल एक ही ग्लाइडर चालू रहेगा.
इसके लिए पूर्व निर्धारित 300 रु ही सुविधा शुल्क रखा गया है. इसमें बढ़ोतरी नहीं की गयी है. लोग एक टिकट पर पांच मिनट तक हवाई यात्र का आनंद ले सकेंगे. श्री पांडेय ने बताया कि श्रवणी मेले में तकनीकी खराबी आने से छह अगस्त को बंद कर दिया गया था. पहला ग्लाइडर चालू करने के कुछ दिन बाद ही दूसरा ग्लाइडर भी चालू कर दिया जायेगा. दोनों के चालक आ चुके हैं.
उन्होंने कहा कि ग्लाइडर चालू होने पर्यटन विभाग की आमदनी में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने बताया कि कुंडा एयरपोर्ट पर एक सायरन युक्त जीप होगी जिससे आपात स्थिति में उपयोग में लाया जायेगा. बोरिंग का काम शुरू नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










