तीन के विरुद्ध निकला इश्तेहार

देवघर: आजसू के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह तथा उनके वाहन चालक सोनू सिंह के मर्डर केस में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है. गत दिनों पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध वारंट लिया था और सघन छापामारी कर गिफ्तारी का प्रयास किया था. आरोपितों को खोज नहीं पाने के चलते वारंट एडीजेएम देवघर की अदालत […]
देवघर: आजसू के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह तथा उनके वाहन चालक सोनू सिंह के मर्डर केस में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है. गत दिनों पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध वारंट लिया था और सघन छापामारी कर गिफ्तारी का प्रयास किया था. आरोपितों को खोज नहीं पाने के चलते वारंट एडीजेएम देवघर की अदालत में जमा कर दिया गया.
साथ ही पुलिस ने तीनों आरोपितों- प्रकाश मंडल, संजय यादव तथा पंचू राउत के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत करने का आवेदन दिया. आइओ के आवेदन पर अदालत में इन तीनों आरोपितों के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत करने का आदेश दिया.
न्यायालय के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने इश्तेहार विधिवत ले ली है. इश्तेहार तामिला के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की जब्ती की प्रार्थना की जा सकती है. बताते चलें कि आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह व चालक सोनू शर्मा की 27 अगस्त को पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










