36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक, पूर्व स्पीकर ने कहा

पांच साल मिला समय, संगठन बनाउंगा उपयोगी10 को पालोजोरी व 11 को सारठ प्रखंड मुख्यालय का होगा घेरावविधानसभा चुनाव परिणाम की हुई समीक्षा फोटो: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विस अध्यक्ष षषांक षेखर भोक्ता व कार्यकर्ताप्रतिनिधि,सारठरविवार को सारठ झामुमो कार्यालय में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. भोक्ता ने कार्यकर्ताओं […]

पांच साल मिला समय, संगठन बनाउंगा उपयोगी10 को पालोजोरी व 11 को सारठ प्रखंड मुख्यालय का होगा घेरावविधानसभा चुनाव परिणाम की हुई समीक्षा फोटो: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विस अध्यक्ष षषांक षेखर भोक्ता व कार्यकर्ताप्रतिनिधि,सारठरविवार को सारठ झामुमो कार्यालय में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. भोक्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में हार के बाद भी हौसला बुलंद है. पांच सालों में संगठन को मजबूत बनाना है. भोक्ता ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को काला कानून बताते हुए स्थानीय नीति तय किये बगैर सरकार द्वारा नियुक्ति को तानाशाही वाला कदम बताया. साथ ही 10 फरवरी को पालोजोरी व 11 फरवरी को सारठ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झामुमो का धरना प्रदर्शन व घेराव होगा. इसे कार्यकर्ता सफल बनाएं. इस दौरान विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले पराजय की समीक्षा की गयी. बैठक में झाामुमो जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू प्रखंड अध्यक्ष बसंत सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, महेंद्र सिंह, अबरार शेख, भोला राय, सिकंदर मिर्जा, परमानंद सिंह, मणि राय, मुरारी शाही, राममोहन चौधरी, राजेश राय, ध्रुव तिवारी, नवल किशोर राय, अशोक दास, मुकू मूर्मू, फुलमुनी सोरेन, सत्यनारायण भोक्ता, सुनील कुमर सिन्हा, मनोज भोक्ता आदि थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें