Deoghar news <bha>;</bha> बढ़ने लगी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या, 2000 से अधिक लोगों ने कूपन लेकर किया जलार्पण

Updated at : 19 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news <bha>;</bha> बढ़ने लगी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या, 2000 से अधिक लोगों ने कूपन लेकर किया जलार्पण

देवघर बाबा मंदिर में अनुष्ठान के लिए आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है. वहीं गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने संस्कार मंडप में पानी का पैकट उपलब्ध कराया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. बाबा मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या अब बढ़ने लगी है. बुधवार को आम कतार से लेकर खास कतार के माध्यम से पूजा करने वाले भक्तों का सुबह से लेकर शाम तक तांता लगा रहा. सुबह छह बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक आम कतार से भक्तों को डेढ़ से दो घंटे में तो वहीं कूपन वाली कतार से एक घंटे में जलार्पण करने की सुविधा मिली. गर्मी बढ़ने के साथ ही मंदिर प्रशासन ने कूपन होल्डिंग प्वाइंट व आम कतार से आ रहे भक्तों के लिए संस्कार मंडप में पानी का पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था को प्रारंभ कर दिया है. वहीं भीड़ कम होने के बाद दोपहर तीन बजे संस्कार मंडप का मुख्य गेट को खोल दिया गया था. इस दौरान मंदिर में मुंडन और गठबंधन कराने आये भक्तों का तांता लगा रहा. करीब 100 से अधिक भक्तों ने मुंडन तो 200 भक्तों ने बाबा व माता पार्वती मंदिर के बीच गठबंधन कराया है. वहीं पट बंद होने तक करीब 30 हजार भक्तों ने बाबा पर जलार्पण किया. इसमें 2044 भक्तों ने शीघ्र दर्शनम कूपन लेकर प्रशासनिक भवन के रास्ते प्रवेश कर बाबा पर और अन्य मंदिरों में जलार्पण किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola