बिहार ले जाने की सूचना पर हुई छापेमारी, कार से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Updated at : 11 Jul 2024 7:43 PM (IST)
विज्ञापन

जसीडीह-चकाई मुख्य पथ के अंधरीगादर मोड़ के समीप से पुलिस ने गुरुवार की सुबह को भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड एक कार (जेएच 12सी 0532) बरामद किया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह.
जसीडीह-चकाई मुख्य पथ के अंधरीगादर मोड़ के समीप से पुलिस ने गुरुवार की सुबह को भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड एक कार (जेएच 12सी 0532) बरामद किया है. पुलिस को देखते ही कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. गुरुवार की सुबह गश्ती के दौरान थाना के एसआइ सुधीर खलखो जवान को सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मानिकपुर मोड़ पर देखा कि एक कार काफी तेज गति से चकाई की ओर जा रहा था. पुलिस ने रोकने का इशारा किया, जबकि कार चालक पुलिस को देखते ही बिना रुके फरार हो गया. पुलिस ने पीछा करते हुए अंधरीगादर से उक्त कार को सड़क किनारे से बरामद किया. जांच में देखा कि, कार की डिक्की में 15 कार्टन विदेशी शराब रखी हुई है, जिसे जब्त कर पुलिस थाने ले गयी. वहीं, कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस जब्त शराब व आरोपी की तलाश कर कार्रवाई में जुटी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




