बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचे सांसद डॉ निशिकांत के साथ अभद्र व्यवहार

देवघर : महाशिवरात्रि पर बाबामंदिर परिसर में सांसद डाॅ निशिकांत दुबे व पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के बीच निकास द्वार पर बहस हो गयी. विरोध के बाद सांसद डाॅ दुबे मंदिर के निकास-द्वार पर कुछ देर के लिए धरना पर बैठ गये. बाद में डीसी नैंसी सहाय, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, […]
देवघर : महाशिवरात्रि पर बाबामंदिर परिसर में सांसद डाॅ निशिकांत दुबे व पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के बीच निकास द्वार पर बहस हो गयी. विरोध के बाद सांसद डाॅ दुबे मंदिर के निकास-द्वार पर कुछ देर के लिए धरना पर बैठ गये. बाद में डीसी नैंसी सहाय, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ विशाल सागर व प्रशिक्षु आइएएस रवि आनंद की पहल पर मामला शांत हुआ.
पूरे मामले पर गोड्डा जिला बल के पुलिसकर्मी बिहार के भागलपुर जिले के सबौर निवासी गोविंद मालाकार ने सांसद निशिकांत दुबे के साथ बाबा मंदिर निकास-द्वार पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की व हाथापाई किये जाने की शिकायत नगर थाने में आवेदन देकर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










