ePaper

नियुक्ति पत्र को छोड़ लिपिक के हस्ताक्षर से जारी किया जा सकता है कोई भी पत्र

Updated at : 20 Feb 2020 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र को छोड़ लिपिक के हस्ताक्षर से जारी किया जा सकता है कोई भी पत्र

देवघर : संताल परगना दुमका के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक राज कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि नियुक्ति पत्र को छोड़ कर अन्य किसी भी प्रकार का पत्र बाबू (लिपिक) अपना हस्ताक्षर से जारी कर सकते हैं. रूल्स ऑफ एग्जिक्यूटिव बिजनेस कहता है कि अगर कोई सेल गठित है और पदाधिकारी अगर व्यस्त हैं तो […]

विज्ञापन

देवघर : संताल परगना दुमका के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक राज कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि नियुक्ति पत्र को छोड़ कर अन्य किसी भी प्रकार का पत्र बाबू (लिपिक) अपना हस्ताक्षर से जारी कर सकते हैं. रूल्स ऑफ एग्जिक्यूटिव बिजनेस कहता है कि अगर कोई सेल गठित है और पदाधिकारी अगर व्यस्त हैं तो बाबू के हस्ताक्षर से रिपोर्ट भेजा जाता है. यह कोई मामला नहीं है. हमलोग हमेशा नहीं रहते हैं. इमरजेंसी होने पर बाबू साइन कर पत्र निकालेंगे. नियुक्ति लिपिक के हस्ताक्षर से नहीं होता है.

लेकिन, डेली के कामकाज से संबंधित पत्र अधिकारी के बदले में क्लर्क निकालते हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक द्वारा अपने हस्ताक्षर से 19 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने के बाद यह मामला सामने आया. आरडीडीइ के इस वक्तव्य के बाद यहां सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि ऑफिस में बड़ा बाबू के रहते हुए क्या कोई बाबू ही साइन कर पत्र निकालने के लिए योग्य हैं. अगर रूल्स ऑफ एग्जक्यूटिव बिजनेस में लिपिक को साइन करने का सही में प्रावधान है तो जिला शिक्षा पदाधिकारी छुट्टी पर जाते हैं तो उन्हें किसी को प्रभारी बनाना भी जरूरी प्रतीत नहीं होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola