दहेज नहीं देने पर तृप्ति को दी यातना

देवघर : सीजेएम की अदालत में नगर थाना के बीएन झा रोड निवासी तृप्ति भारद्वाज ने शिकायतवाद दाखिल किया है. इस मामले में पति अभिषेक मिश्रा के अलावा आत्माराम मिश्रा, ललिता देवी, खुशबू पंडित, अंजना गैवाल व बॉबी द्वारी को आरोपित किया है. दाखिल परिवाद में कहा है कि परिवादिनी की शादी दो साल पहले […]
देवघर : सीजेएम की अदालत में नगर थाना के बीएन झा रोड निवासी तृप्ति भारद्वाज ने शिकायतवाद दाखिल किया है. इस मामले में पति अभिषेक मिश्रा के अलावा आत्माराम मिश्रा, ललिता देवी, खुशबू पंडित, अंजना गैवाल व बॉबी द्वारी को आरोपित किया है.
दाखिल परिवाद में कहा है कि परिवादिनी की शादी दो साल पहले अभिषेक मिश्रा के साथ हुई थी, जो बेंगलुरू में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं. शादी के बाद पहले ठीक से रखा, इधर एक साल से दहेज में कार व दो लाख रुपये नकद मांगे. जिसे नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया व सारे गहने छीन कर रख लिये. किसी तरह मायके आयी व न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




