पांच डॉक्टरों की टीम ने किया गर्भवती का सफल ऑपरेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ढाई घंटे तक चला ऑपरेशन ऑपरेशन के बाद महिला व बच्चा सुरक्षित सीएस के आदेश पर उपलब्ध कराया गया ब्लड महिला के शरीर में ब्लड की कमी देवघर : सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को गंभीर हालत में भर्ती गर्भवती महिला की जान बचायी है. दुमका जिला के तालझारी अंतर्गत 25 वर्षीय गर्भवती विनती […]
विज्ञापन
ढाई घंटे तक चला ऑपरेशन
आपके शहर में
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद महिला व बच्चा सुरक्षित
सीएस के आदेश पर उपलब्ध कराया गया ब्लड
महिला के शरीर में ब्लड की कमी
देवघर : सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को गंभीर हालत में भर्ती गर्भवती महिला की जान बचायी है. दुमका जिला के तालझारी अंतर्गत 25 वर्षीय गर्भवती विनती देवी (पति-शालिग्राम राय) को प्रसव कराने के लिए गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया. जांच में डॉक्टर ने पाया कि विनती का पल्स केवल गर्दन के पास चल रहा था.
उसके शरीर में रक्त की भी कमी थी. इसके बाद डीएस के निर्देश पर डॉ रविरंजन के नेतृत्व में डॉ रवि कुमार, डॉ परमजीत कौर, डॉ कुमार अनिकेत व डॉ निताशा की पांच सदस्यीय टीम बनाकर ऑपरेशन का निर्देश दिया गया. डॉक्टर की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे से ऑपरेशन शुरू की. ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद जच्चा व बच्चा को बचा लिया गया. इस दौरान डैमेज यूट्रस का भी सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया.
डॉ रविरंजन ने बताया कि महिला पहली बार गर्भवती हुई. सामान्य तौर पर तीसरे प्रसव के बाद ऐसे मामले सामने आते हैं. इसकी जांच को लेकर दुमका जिला को लिखा जायेगा. वर्तमान समय में जच्चा बच्चा पूरी तरह से खतरे से बाहर है. बच्चे का वजन भी चार किलो है. लेकिन महिला के शरीर में ब्लड की काफी कमी हे. सीएस के आदेश पर उन्हें बिना डोनेशन के बी पॉजिटिव ब्लड दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से महिला की जान बचाने के लिए ब्लड डोनेट करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन