बाबा मंदिर परिसर के सभी मंदिरों की सुरक्षा ऑडिट के लिए बनी टीम
Updated at : 07 Jan 2020 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : बाबा मंदिर सहित परिसर के अन्य मंदिरों में जहां-तहां अव्यवस्थित पड़े बिजली के तारों से अनहोनी की आशंका से संबंधित रिपोर्ट प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है. डीसी नैंसी सहाय ने बाबा मंदिर परिसर सहित सभी मंदिरों के विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर सहित परिसर के अन्य मंदिरों में जहां-तहां अव्यवस्थित पड़े बिजली के तारों से अनहोनी की आशंका से संबंधित रिपोर्ट प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है. डीसी नैंसी सहाय ने बाबा मंदिर परिसर सहित सभी मंदिरों के विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया है.
डीसी के आदेश पर सुरक्षा ऑडिट के लिए टीम गठित की गयी है. विद्युत व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था ऑडिट के लिए टीम में कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल धनबाद, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के अलावा सहायक अभियंता धनबाद एवं सहायक अभियंता, देवघर को नामित किया गया है.
इसके अलावा उन्होंने उक्त टीम को निर्देशित किया है कि मंदिर प्रभारी पदाधिकारी व प्रबंधक से सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुए सम्पूर्ण विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की ऑडिट का कार्य किया जाये तथा ऑडिट प्रतिवेदन को अपने मंतव्य सहित उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायेे. ताकि आवश्यकतानुसार सुरक्षा संबंधी सतर्कतामूलक करवाई ससमय की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




