आदिवासी को कमजोर करना चाहती है भाजपा : शिबू सोरेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजमहल/उधवा : प्रखंड क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के खरदांग मैदान में शनिवार को झामुमो प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख के पक्ष में चुनाव प्रचार करने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और सहयोगी दल आदिवासियों को कमजोर करना चाहती है. आपसी मतभेद पैदा कर […]
विज्ञापन
राजमहल/उधवा : प्रखंड क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के खरदांग मैदान में शनिवार को झामुमो प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख के पक्ष में चुनाव प्रचार करने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और सहयोगी दल आदिवासियों को कमजोर करना चाहती है. आपसी मतभेद पैदा कर इसका लाभ लेना चाहती है. इसलिए यह चुनाव झारखंड के लिए और झारखंड के मूलवासी के लिए महत्वपूर्ण है.
झारखंड बनाने का सपना तो पूरा हुआ. लेकिन सोने के झारखंड का खजाना आज खाली करने का काम हो रहा है. योजनाओं में लूट-खसोट हो रहा है. उन्होंने कहां की झारखंड के मूलवासी दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज का विकास झामुमो कांग्रेस और राजद के गठबंधन की सरकार में ही हो सकता है. उन्होंने झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










