ePaper

देवघर में दिनदहाड़े "50 हजार से भरे थैले को छीन कर भागा

Updated at : 22 Nov 2019 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में दिनदहाड़े "50 हजार से भरे थैले को छीन कर भागा

देवघर : देवघर में छिनतई की घटनाओं में फिर इजाफा होने लगा है. बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर बरमसिया आंबेडकर नगर मुहल्ले में घर के समीप ही एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये से भरे थैले की छिनतई कर ली. इस संबंध में राजीव कुमार ने नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर में छिनतई की घटनाओं में फिर इजाफा होने लगा है. बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर बरमसिया आंबेडकर नगर मुहल्ले में घर के समीप ही एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये से भरे थैले की छिनतई कर ली. इस संबंध में राजीव कुमार ने नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के पूर्व राजीव ने मुख्य डाकघर स्थित अपने एकाउंट से रुपये की निकासी की.

इसके बाद रुपये को बैग में रखा, जिसमें एसबीआइ का दो पासबुक, केनरा बैंक का एक पासबुक व पोस्टऑफिस का एक पासबुक के अलावा बिजली बिल और स्कूटी का मूल कागजात था. रुपयों से भरे बैग राजीव ने थैले में डालकर स्कूटी की डिक्की में रखा. इसके बाद वह घर के लिये चल दिया. घर के पास पहुंच कर स्कूटी खड़ी करने के बाद डिक्की से रुपयों का थैला निकाल कर अंदर जा रहा था.
पीछे से एक बाइक पर बैठे दो बदमाश करीब आया. पीछे बैठे युवक ने राजीव से रुपयों से भरै थैले की झपटमारी कर ली. इसके बाद वे लोग तेज गति में भाग निकला. राजीव ने बताया कि बदमाशों की बाइक लाल रंग की थी. घटना को जब तक वह समझ पाता, तब तक वे लोग तेज गति में भाग निकले. घटना के बाद तुरंत वह शिकायत देने नगर थाना पहुंचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola