नैयाडीह में एसयूवी-बाइक में टक्कर, मां-बेटे की मौत, बच्ची गंभीर

Published by : BALRAM Updated At : 05 Jun 2026 8:42 PM

विज्ञापन

मधुपुर: सिलगड़िया गांव में छाया मातम

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल के बुढ़ैई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा-नोनियाद पथ पर नैयाडीह गांव के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी, जबकि एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतकों की पहचान सिलगड़िया निवासी तुसिया देवी (40) और उनके पुत्र रंजीत मंडल (22) के रूप में हुई है. दरअसल, तुसिया देवी अपने पुत्र रंजीत मंडल और सात वर्षीय नतनी अन्नु कुमारी के साथ बाइक से सिलगड़िया गांव से गिरिडीह के भंडारीडीह जा रही थीं. बाइक रंजीत मंडल चला रहा था. तीनों जब गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नैयाडीह के पास पहुंचे, तभी धनबाद से देवघर की ओर जा रही एक महेंद्रा एसयूवी और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. लोगों ने तत्काल बुढ़ैई थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तुसिया देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं रंजीत मंडल और अन्नु कुमारी का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया गया. देवघर पहुंचने पर चिकित्सकों ने रंजीत मंडल को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्नु कुमारी का इलाज जारी है. बताया गया कि अन्नु कुमारी, तुसिया देवी की नतनी है. वह मधुपुर थाना क्षेत्र के सिंघो गांव निवासी आशुतोष कुमार की पुत्री है. इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और महेंद्रा एसयूवी को जब्त कर थाना ले गयी है. साथ ही एसयूवी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है. दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एक ही परिवार में मां और बेटे की मौत से सिलगड़िया गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

क्या कहते हैं बुढ़ैई थाना प्रभारी

मनोरंजन महतो ने कहा कि नैयाडीह के पास बाइक व एसयूवी वाहन की टक्कर में मां- बेटे की मौत हो गयी. जबकि एक बच्ची घायल है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है.

देवघर जा रहे थे मां-बेटे, कुशमाहा-नोनियाद पथ पर भीषण टक्कर

नैयाडीह में भीषण सड़क हादसा: चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, मां-बेटे की मौत, मासूम गंभीर

बाइक और एसयूवी की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, मासूम घायल

कुशमाहा-नोनियाद सड़क पर बाइक व चारपहिया वाहन की टक्कर में मां- बेटे की मौत

धनबाद-देवघर मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना, मां-बेटे की मौत से पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola