टेक फेस्ट-2026 में छात्रों ने पेश किये आकर्षक मॉडल

Published by : BALRAM Updated At : 05 Jun 2026 8:28 PM

विज्ञापन

मधुपुर पॉलिटेक्निक में शुरू हुआ दो दिवसीय टेक फेस्ट

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के राजाभीठा स्थित मधुपुर पॉलिटेक्निक संस्थान में शुक्रवार को दो दिवसीय टेक फेस्ट-2026 का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ जेपी केसरी ने किया. इस तकनीकी महोत्सव में कॉलेज के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, माइनिंग, सिविल एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य रूप से तृतीय वर्ष के अंतिम सत्र के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस टेक फेस्ट में छात्रों ने अपनी रचनात्मक एवं तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी विस्तार से बताया. इस दौरान निर्णायक मंडल एवं कॉलेज प्रशासन ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ जेपी केसरी तथा उपप्राचार्य मुकुल सहाय ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया है. उन्होंने बताया कि जिस तरह विद्यालयों में विज्ञान मेले आयोजित होते हैं, उसी प्रकार तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टेक फेस्ट का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स को कॉलेज में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि भविष्य के विद्यार्थी और अन्य लोग इन मॉडलों को देखकर प्रेरणा प्राप्त कर सकें. टेक फेस्ट के दूसरे दिन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों सहित अन्य छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार ने किया. कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार ने किया. मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर विभिन्न विभागों के सभी सेमेस्टर के दर्जनों छात्र-छात्रा मौजूद थे. — मधुपुर पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बिखेरा तकनीकी हुनर मधुपुर पॉलिटेक्निक में टेक फेस्ट-2026 की धूम छात्रों ने दिखाया तकनीकी कौशल

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola