भू-अर्जन विभाग में लापरवाही : 13 रैयतों के खाते में भेज दी 73 लाख अधिक राशि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 3:18 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन के निर्माण में अराजी बुतरुआडीह मौजा के 13 रैयतों के बैंक खाते में निर्धारित दर से दस गुना अधिक मुआवजा राशि भेज दी गयी है. भू अर्जन विभाग को कुल 13 रैयतों को 8,10,095 रुपये देने थे. लेकिन गलती से विभाग ने 15 अक्तूबर को रैयतों के खाते में कुल […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन के निर्माण में अराजी बुतरुआडीह मौजा के 13 रैयतों के बैंक खाते में निर्धारित दर से दस गुना अधिक मुआवजा राशि भेज दी गयी है. भू अर्जन विभाग को कुल 13 रैयतों को 8,10,095 रुपये देने थे. लेकिन गलती से विभाग ने 15 अक्तूबर को रैयतों के खाते में कुल 81,01,002 रुपये रुपये भेजे दिये.

विभाग ने कुल 72,90,907 रुपये अधिक राशि रैयतों को दे दी. हर रैयत के खाते में 5,60,830 रुपये अधिक भेज दिये. सभी रैयत बंका गांव में रहते हैं. इनमें कई रैयतों ने खाते से पैसा निकालकर खर्च भी कर दिये हैं.

खुलासे के बाद मचा हड़कंप : मामले का खुलासा होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि नाजिर व कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही से ऐसा हुआ है. आनन-फानन से रैयतों से अतिरिक्त राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू की गयी. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने अतिरिक्त राशि की वसूली के लिए रैयतों को नोटिस भेजा है.
रैयतों को भेजे गये नोटिस में कहा गया है कि भू-अर्जन कार्यालय से आपलोगों के बैंक खाते में भूलवश मुआवजा की अधिक राशि हस्तांतरित कर दी गयी है. पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर अधिक भुगतान राशि भू-अर्जन पदाधिकारी के पदनाम से चेक व बैंक ड्रॉफ्ट के माध्यम से वापस करें अन्यथा आपलोगों के विरुद्ध न्यायसंगत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola