नहाय खाय व कद्दू भात के साथ आज से शुरू होगा लोक आस्था का पर्व छठ

देवघर :गुरुवार को नहाय खाय एवं कदुआ भात के साथ छठ महापर्व प्रारंभ हो जायेगा. आज छठव्रती सुबह सुबह स्नान ध्यान करने के बाद पवित्रता के साथ कद्दु भात आदि बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे. शुक्रवार की शाम को खरना पूजा का आयोजन होगा. छठव्रती अपने घरों में पूरे […]
देवघर :गुरुवार को नहाय खाय एवं कदुआ भात के साथ छठ महापर्व प्रारंभ हो जायेगा. आज छठव्रती सुबह सुबह स्नान ध्यान करने के बाद पवित्रता के साथ कद्दु भात आदि बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे. शुक्रवार की शाम को खरना पूजा का आयोजन होगा.
छठव्रती अपने घरों में पूरे नियम से पूजा पाठ करने के बाद रसिया, गुड़ खीर का भोग लगाने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण करेंगे. शनिवार को शिवगंगा सहित शहर के अलग अलग घाटों में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ दिया जायेगा. रविवार की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर प्रसाद का वितरण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




