ePaper

सपने में खुद को उड़ते हुए देखना किस बात की ओर करता है इशारा? जानिए इसका असली अर्थ

Updated at : 09 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
meaning of flying in dream

सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का अर्थ AI image

Swapna Shastra: कई बार सपनों में दिखने वाली चीजें हमारे जीवन से जुड़े खास संकेत देती हैं. अगर आपको भी सपने में खुद को उड़ते हुए दिखाई देता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना सक्सेस, कॉन्फिडेंस, मेंटल फ्रीडम और जीवन में आने वाले बड़े बदलावों की ओर इशारा कर सकता है.

विज्ञापन

Swapna Shastra: सपने हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा है जो हमेशा से ही एक रहस्य बना रहा है. कई बार सपने में हम ऐसी चीजें देख लेते हैं, जो हमें कई तरह की चीजें सोचने को मजबूर कर देते हैं. स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो आपको जो भी सपना आ रहा है, वह किसी न किसी संकेत या फिर संदेश से जुड़ा हुआ होता है. कुछ ऐसे सपने होते हैं जो हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे सपने भी होते हैं जो हमारे मन में चल रही चीजों की तरफ इशारा करते हैं. इसी तरह के खास सपनों में आता है खुद को उड़ते हुए देखना. हम सभी को कभी न कभी यह सपना जरूर आता है जिसमें हम खुद को उड़ते हुए देखते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे छुपे अर्थ के बारे में बताने वाले है. तो चलिए जानते हैं इसके पीछे छुपे गहरे और खास अर्थ के बारे में.

खुद को उड़ते हुए देखना किस बात की तरफ करता है इशारा

अगर आप सपने में खुद को उड़ते हुए देखेत हैं, तो इसे इसे एक शुभ संकेत माना जाता है. सपने में ऐसा दिखने का मतलब है कि आज जल्द ही जीवन में काफी आगे बढ़ने वाले हैं और साथ ही आपको कई तरह की सफलताएं भी मिल सकती है. इसके अलावा खुद को उड़ते हुए देखना आजादी और आत्मविश्वास का भी प्रतीक हो सकता है. मान्यताओं के अनुसार सपने में खुद को उड़ते देखने का अर्थ है कि आप जल्द ही जीवन में चल रही परेशानियों और तय की हुई सीमाओं से ऊपर उठने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: जीवन में सफलता मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, स्वप्न शास्त्र से जानें इसकी पूरी सच्चाई

तरक्की और सफलता की तरफ इशारा

अगर आप सपने में खुद को काफी ज्यादा ऊंचाई में भी आराम से उड़ते हुए देख रहे हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जीवन में आपको जल्द कई तरह की सफलताएं और तरक्की मिलने वाली है. सपने में यह देखना इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपको जल्द अपने कामों और करियर में एक से बढ़कर एक मौके मिलने वाले हैं. अगर आप किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो आपको जल्द इस मेहनत का फल मिलने वाला है.

मेंटल फ्रीडम और पॉजिटिव सोच

अगर आप सपने में खुद को उड़ते हुए देख रहे हैं तो यह आपके मन में चल रही चीजों की तरफ भी इशारा करता है. अगर आप सपने में बिना डरे खुशी-खुशी उड़ते देख रहे हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके मन में पॉजिटिव चीजें चल रही है और आप जल्द ही मेंटली आजाद होने वाले हैं. इस तरह के सपने आपको उस समय आते हैं जब आप जीवन में कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं और अपने लक्ष्यों की हासिल करने के लिए तैयार रहते हैं.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, जानिए स्वप्न शास्त्र के छिपे रहस्य

परेशानियों से छुटकारा मिलने का संकेत

स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो अगर कोई भी व्यक्ति लंबे समय से किसी परेशानी या फिर स्ट्रेस से जूझ रहा है, तो भी वह सपने में खुद को उड़ते हुए देख सकता है. यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि जल्द उसकी बाउंडरीज कम हो सकती हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो समझ जाएं कि आप धीरे-धीरे इन मुश्किल हालातों से बाहर निकलने वाले हैं.

अलग-अलग हालातों में सपने का अर्थ

कई बार सपने का दिखने वाली चीजों का संबंध आपके हालातों पर भी निर्भर करता है. अगर आप सपने में उड़ते समय डर या फिर घबराहट महसूस करते हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आज किसी जिम्मेदारी या फिर बदलाव से डर रहे हैं. वहीं, अगर आप सुकून और खुशी महसूस कर रहे हैं, तो इसे एक पॉजिटिव और शुभ संकेत की तरह देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: सपने में मिठाई खाना क्यों माना जाता है बेहद शुभ? जानिए इसके छुपे मायने

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola