ePaper

बारिश का पानी घरों में घुसा, जीना दूभर

Updated at : 30 Sep 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश का पानी घरों में घुसा, जीना दूभर

मधुपुर : पांच दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. शनिवार की रात को बड़ा शेखपुरा के कई घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया. गत रात बारिश जैसे जैसे तेज हुई, घरों में वैसे ही पानी का स्तर बढ़ता गया. बताया जाता […]

विज्ञापन

मधुपुर : पांच दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. शनिवार की रात को बड़ा शेखपुरा के कई घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया. गत रात बारिश जैसे जैसे तेज हुई, घरों में वैसे ही पानी का स्तर बढ़ता गया.

बताया जाता है कि वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद रेखा देवी के अलावा लक्ष्मण रजवार, कैलाश रवानी, पहलू तुरी, पप्पू रजवार, राजकिशोर चौधरी, रमेश रजवार, सतन तुरी, अशोक रजवार समेत आसपास के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया. वहीं, घर जाने आने वाले कच्ची गली में भी पानी घुटने भर खड़ा हो गया. बताया जाता है कि उक्त मोहल्ले में कहीं भी जल निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया है और न ही पक्की सड़क है.
जिसके कारण मोहल्ले के दर्जनों घर की स्थिति नारकीय हो गयी है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार भी बड़ा शेखपुरा मोहल्ले गये और स्थिति का निरीक्षण किया. साथ ही कच्ची नाली बना कर फिलहाल जल निकासी करने का निर्णय लिया गया है.
वहीं, पालोजोरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रविवार को दिन भर बारिश हुई. इससे जलजमाव की स्थिति बन गयी. लगातार बारिश के कारण दिहाड़ी मजदूरों, कामकाजी लोगों के साथ-साथ मवेशियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है.
बारिश का असर बाजार में भी दिखाई दी. इक्का-दुक्का लोग ही बाजार में दिखाई दिए. रविवार को बारिश के कारण अधिकतर दुकानें भी बंद रही. इधर, सारवां में अजय व कदय नदी समेत डहुवा, नकटी, बाबूडीह जोरिया पूरे उफान पर है. गत रात को हुई बारिश के बाद सारवां-देवघर एनएच 114 ए के विशनपुर पुल पर अत्याधिक पानी नदी में आ जाने से लबालब भरा हुआ है.
कभी-कभी पानी पुल के ऊपर से भी निकलने लगता है. तालाब व पोखर पानी से लबालब भर गये. खेतों के मेढ़ भी टूटने लगे हैं. किसान राजेश सिंह, बिरेंद्र राय, मृत्युंजय सिंह, तरुण रवानी, विनोद वर्मा, उदय सिंह, मणिकांत, विजय ठाकुर, पंसस श्याम मिश्र, रामदेव पंडित, पेंतर यादव आदि ने कहा 19 साल बाद इतनी बारिश हुई है.
इससे गरमा फसल लगाने में पानी का उपयोग हो सकेगा. वहीं, बारिश के कारण सोनारायठाढ़ी के मुख्य सड़क पर जलजमाव हो जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. लगातार हो रही बारिश बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई है. नाली के अभाव में सोनारायठाढ़ी की सड़क तालाब का रूप धारण करने लगा है.
सारठ बाजार से प्रतिनिधि के अनुसार, लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अजय नदी सिकटिया बराज का सात गेट खोल दिया गया है. रविवार को सारठ -चितरा भाया कुकराहा नारंगी मोड बसकी जोरिया के पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी बहा रहा है.
ग्रामीणों ने बताया बीते वर्ष भी पुल के उपर से पानी का बहाव हुआ है जिसमें एक मारुति कार फस गई थी. काफी मशक्कत के बाद मारुति कार को बाहर निकाली गई थी.ग्रामीणों ने इस जोरिया में उच्चस्तरीय पुल की मांग की है.
चितरा से प्रतिनिधि के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से सारठ चितरा मुख्य पथ पर के हटिया व गांधी चौक के पास जलजमाव हो गया है. वहीं, चेकपास के निकट गड्ढे बन गया है.
इससे दुर्घटना की आशंका बन गयी है. लोगों ने प्रशासन से गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है. वहीं, कई दिनों से हो रही बारिश से दुर्गा पूजा की रौनक फीकी पड़ गयी है. ज्यादातर लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे. थोड़े समय के लिए बारिश रुकने पर लोग अपने जरूरत का समान लेते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola