सोशल साइट पर झांसे में फंसा, "35000 की ठगी

देवघर : सोशल साइट के जरिये मोबाइल खरीदने के झांसे में फंसकर एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया. इस संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव निवासी आनंद कुमार राय ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि सोशल साइट पर मोबाइल लेने के रिक्वेस्ट देने […]
देवघर : सोशल साइट के जरिये मोबाइल खरीदने के झांसे में फंसकर एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया. इस संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव निवासी आनंद कुमार राय ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि सोशल साइट पर मोबाइल लेने के रिक्वेस्ट देने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर वाट्सअप पर बात करने के लिये दिया.
उसी दौरान बताया कि महंगी मोबाइल वह चार हजार रुपये में देगा. उसके झांसे में आकर आनंद ने अपने एटीएम का 16 डिजीट नंबर उसे बता दिया. उसने कहा कि 4000 रुपये ट्रांसफर होने का ओटीपी मोबाइल पर जायेगा, जिसे बताना होगा. उसके कहे अनुरुप आनंद ने ओटीपी की जानकारी दिया तो उसके एकाउंट से 35000 रुपये कट गया. साइबर ठगी होने का अहसास हुआ तो शिकायत देने थाना आया. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




