डाॅक्टर के साथ मारपीट करनेवाले भवेश को जेल

Updated at : 05 Sep 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
डाॅक्टर के साथ मारपीट करनेवाले भवेश को जेल

नगर थाना में दर्ज है एफआइआर देवघर : डाॅक्टर मनीष कुमार को अगवा कर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता भवेश भूषण उर्फ प्रिंस कुमार को नगर थाना की पुलिस ने सीजेएम कमल रंजन की अदालत में प्रस्तुत किया. न्यायालय में पूछताछ के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कारा देवघर भेज […]

विज्ञापन

नगर थाना में दर्ज है एफआइआर

देवघर : डाॅक्टर मनीष कुमार को अगवा कर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता भवेश भूषण उर्फ प्रिंस कुमार को नगर थाना की पुलिस ने सीजेएम कमल रंजन की अदालत में प्रस्तुत किया. न्यायालय में पूछताछ के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कारा देवघर भेज दिया गया. इस केस के सूचक डॉक्टर भी कोर्ट पहुंचे थे, जहां पर आरोपित के अधिवक्ता ने सुलह होने की बात कोर्ट में रखी.
पक्षकाराें की बहस सुनने के बाद इसे अभिलेख पर रखा गया है. मालूम हो कि जीवक ऑर्थोपेडिक सेंटर में सारठ निवासी नीरज कुमार की मौत घुटने के ऑपरेशन के दौरान हो गयी थी. इस घटना को लेकर चिकित्सक को अगवा कर मारपीट की गयी थी, जिसमें भवेश भूषण समेत दो अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है.हालांकि इस मामले के दो आरोपित धीरज व नीलेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपनी सक्रियता तेज कर दी है. ये दोनों मृतक के भाई बताये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola