दो नवजात बच्चियों को किया गया बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 1:52 AM
देवघर :सदर अस्पताल से नवजात को बेचे जाने की खबर प्रभात खबर की ओर से लगातार प्रकाशित किये जाने के बाद सोमवार को बाल कल्याण समिति की टीम सक्रिय हुई, तो एक नहीं, बल्कि शहर के अलग-अलग इलाकों से दो बच्चियों को बरामद कर लिया गया, जिन्हें जन्म के तुरंत बाद बेच दिया गया था. […]
देवघर :सदर अस्पताल से नवजात को बेचे जाने की खबर प्रभात खबर की ओर से लगातार प्रकाशित किये जाने के बाद सोमवार को बाल कल्याण समिति की टीम सक्रिय हुई, तो एक नहीं, बल्कि शहर के अलग-अलग इलाकों से दो बच्चियों को बरामद कर लिया गया, जिन्हें जन्म के तुरंत बाद बेच दिया गया था. खुलासा हुआ कि सिर्फ सदर अस्पताल ही नहीं, बल्कि शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक से भी एक बच्ची को बेचा गया था. बाल संरक्षण की टीम ने दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया है. फिलहाल दोनों को अपने संरक्षण में रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










