पति, सास व ननद पर दहेज प्रताड़ना का एफआइआर
Updated at : 23 Aug 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : राजेंद्र नगर शहीद आश्रम रोड निवासी खुशबू कुमारी ने महिला थाने में दहेज अधिनियम की एफआइआर दर्ज करायी है. मामले में अपने पति सतीश चंद्रा सहित सास चंद्रावती देवी, अमेरिका में रहने वाली ननद सुनीता कुमारी व यूपी अंतर्गत गाजियाबाद के शास्त्रीनगर के अवंतिका कॉलोनी में रहने वाली ननद सुजाता कुमारी को आरोपित […]
विज्ञापन
देवघर : राजेंद्र नगर शहीद आश्रम रोड निवासी खुशबू कुमारी ने महिला थाने में दहेज अधिनियम की एफआइआर दर्ज करायी है. मामले में अपने पति सतीश चंद्रा सहित सास चंद्रावती देवी, अमेरिका में रहने वाली ननद सुनीता कुमारी व यूपी अंतर्गत गाजियाबाद के शास्त्रीनगर के अवंतिका कॉलोनी में रहने वाली ननद सुजाता कुमारी को आरोपित बनायी है.
जिक्र है कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2016 को सतीश के साथ हुई. उपहारस्वरुप 10 लाख रुपये नगद, 10 भर सोना जेवर, 20 भर चांदी जेवर, फ्रीज वगेरह अन्य सामान उसके ससुराल वालों को दिया गया था. दो माह ससुराल में ठीक रही.
इसके बाद सास कठोर व्यवहार करने लगी. 2016 में ही सास ने पेट में मारकर गर्भपात करा दी थी. मायके वाले आये तो उसने माफी मांगी थी. 26 सितंबर 2018 को उसे पुत्री हुई. उसके बाद ससुराल वाले प्रताड़ित कर मायके से तीन लाख रुपये दहेज स्वरुप मांगकर लाने का दबाव देने लगे. 17 मई 2019 को पति के साथ मायका गांडेय थानांतर्गत लेदो गांव गयी.
वहां से भाई के साथ 21 जुलाई को लौटी तो ससुराल वाले घर घुसने नहीं दिये. वहीं बगल में मौसेरे भाई के घर गयी. बाद में शिकायत महिला थाने में की. दो बार काउंसेलिंग होने पर भी बात नहीं बनी, तब उसने मामला दर्ज करायी है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज कर महिला थाने की पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




