मधुबन में सड़क हादसे में देवघर के युवक की मौत

Updated at : 19 Aug 2019 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबन में सड़क हादसे में देवघर के युवक की मौत

मधुबन थाना इलाके के करमगड्डा मोड़ के पास पेड़ से टकरायी कार देवघर से रांची जा रहे थे सभी, सड़क पर जानवर आ जाने के कारण अनियंत्रित हुई कार डुमरी (गिरिडीह) : मधुबन थाना क्षेत्र के करमगड्डा मोड़ के समीप रविवार को डुमरी-गिरिडीह सड़क पर एक कार पेड़ से टकरा गयी. घटना में एक व्यक्ति […]

विज्ञापन

मधुबन थाना इलाके के करमगड्डा मोड़ के पास पेड़ से टकरायी कार

देवघर से रांची जा रहे थे सभी, सड़क पर जानवर आ जाने के कारण अनियंत्रित हुई कार
डुमरी (गिरिडीह) : मधुबन थाना क्षेत्र के करमगड्डा मोड़ के समीप रविवार को डुमरी-गिरिडीह सड़क पर एक कार पेड़ से टकरा गयी. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद एक को धनबाद रेफर कर दिया गया.
देवघर के कुंडा थाना के करनीबाग निवासी संजय प्रसाद साहा के पुत्र राहुल कुमार साह (30 वर्ष), राहुल की बहन मीनू कुमारी व चचेरा भाई शुभम कुमार ऑल्टो कार (जेएच15ई-7331) से रांची जा रहे थे. सुबह करीब आठ बजे करमगड्डा मोड़ के समीप कार के सामने एक जानवर आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी.
दुर्घटना में देवघर के राहुल कुमार साह की मौके पर मौत हो गयी. वहीं मीनू कुमारी व शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. शुभम को प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी के बाद परिजन रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचे. मृतक के पिता ने पुलिस को फर्द बयान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola