आठ बजे तक कालीबाड़ी पार कर गये कांवरिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 6:02 AM
देवघर :विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की चौथी सोमवारी को लेकर बाबा पर जलार्पण के लिए रविवार को देर रात करीब एक बजे कांवरियों की कतार कुमैठा स्टेडियम तक पहुंच गयी थी. सुबह बाबा का पट खुलते ही कतार आगे बढ़ने लगी व साढ़े चार बजे ही कुमैठा स्टेडियम खाली हो गया. इसके बाद कांवरियों की […]
देवघर :विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की चौथी सोमवारी को लेकर बाबा पर जलार्पण के लिए रविवार को देर रात करीब एक बजे कांवरियों की कतार कुमैठा स्टेडियम तक पहुंच गयी थी. सुबह बाबा का पट खुलते ही कतार आगे बढ़ने लगी व साढ़े चार बजे ही कुमैठा स्टेडियम खाली हो गया. इसके बाद कांवरियों की कतार सिमटती चली गयी.
सुबह के सात बजे सिंघवा स्थित रेलवे ओवरब्रिज तक सिमट गया. आठ बजे तक कतार नीचे सिंघवा कालीबाड़ी पार कर गया था. देर रात से ही डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह कुमैठा स्टेडियम से जायजा ले रहे थे. देर रात करीब दो बजे गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी कुमैठा स्टेडियम पहुंचे व डीसी व एसपी के साथ व्यवस्था पर नजर बनाये रख रहे थे.
रूटलाइन में कुमैठा, चमारीडीह, सिंघवा, गोपालपुर समेत कई जगहों पर कांवरिये घंटो मैदान में आराम करते दिखे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोटरसाइकिल एंबुलेंस, मोटरसाइकिल मोबाइल हेल्थ यूनिट भी लगातार सक्रिय रहा. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, मेला प्रभारी डॉ सुधीर प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी भी मुस्तैद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










