देवघर : विधायक प्रदीप यादव का बेल पिटीशन रिजेक्ट

देवघर : झाविमो नेत्री के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में काराधीन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण पांडेय की अदालत में राहत नहीं मिली. अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने विधायक का बेल पिटीशन रिजेक्ट कर दिया. अब विधायक प्रदीप यादव की मुश्किलें […]
देवघर : झाविमो नेत्री के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में काराधीन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण पांडेय की अदालत में राहत नहीं मिली. अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने विधायक का बेल पिटीशन रिजेक्ट कर दिया.
अब विधायक प्रदीप यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है. प्रदीप यादव की उम्मीद हाइकोर्ट पर ही टिकी है. इसके पहले प्रभारी सीजेएम की अदालत द्वारा इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गयी थी. विधायक प्रदीप यादव ने लोअर कोर्ट में 25 जुलाई 2019 को सरेंडर कर जमानत की याचिका दाखिल की थी. जिसकी सुनवाई के बाद जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया था. फिर, पीडीजे के कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी जहां पर भी झटका लगा.
जेवीएम नेत्री ने महिला थाना में पोड़ैयाहाट विधायक जेवीएम की एक नेत्री ने एफआइआर दर्ज कराया है जिसमें यौन उत्पीड़न करने व पर्स से पैसे ले लेने का आरोप है. घटना लोकसभा चुनाव के दौरान शिव सृष्टि होटल पैलेस में 20 अप्रैल 2019 को घटना घटी थी. महिला थाना में 3 मई 2019 को मामला दर्ज हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




