सावन की तीसरी सोमवारी आज, तीन लाख कांवरियों के पहुंचने की उम्मीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबाधाम में अप्रत्याशित संख्या में कांवरियों के आने की संभावना है. प्रशासन ने भी इसकी तैयारी पूरी कर ली है. रविवार की रात तक डीसी-एसपी समेत जिले के आला अधिकारी कांवरिया पथ व रूटलाइन का जायजा लेते रहे. प्रशासन ने दावा किया है कि सोमवार को […]
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबाधाम में अप्रत्याशित संख्या में कांवरियों के आने की संभावना है. प्रशासन ने भी इसकी तैयारी पूरी कर ली है. रविवार की रात तक डीसी-एसपी समेत जिले के आला अधिकारी कांवरिया पथ व रूटलाइन का जायजा लेते रहे.
प्रशासन ने दावा किया है कि सोमवार को नाग पंचमी होने के कारण तीन लाख से अधिक कांवरिये जलाभिषेक करने पहुंचेंगे. इधर, कांवरिया पथ पर केसरिया सैलाब भी उमड़ने लगा है.
सुल्तानगंज से बाबाधाम आने के लिए कांवरियों का रेला लगा हुआ है. हालांकि, इससे पहले रविवार को कांवरियों की तादाद कम ही देखी गयी. सुबह पट खुलने तक कांवरियों की कतार पांच किमी बरमसिया तक लगी हुई थी.
बाबा मंदिर का पट खुलने के साथ सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने सरदारी पूजा की व पुरोहित समाज की ओर से कांचा जल चढ़ाने के बाद आम लोगों के लिए जलार्पण शुरू कर दिया गया. जलार्पण शुरू होते ही रूटलाइन में कतार सिमटती चली गयी. भीड़ कम रहने के कारण प्रशासन को भी काफी राहत मिली.
हालांकि, रविवार को भी प्रशासन ने शीघ्रदर्शन व्यवस्था जारी रखा. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवारी को सुलभ जलार्पण के लिए पूरे रूटलाइन में तैनात अधिकारियों व पुलिस बलों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया. साथ ही बढ़ते कतार की सूचना लगातार आपस में समन्वय के साथ लगातार सूचना प्रसारण एक दूसरे से संप्रेषित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




