ऑक्सीजन की कमी से नहीं बोट चलने से मर रही मछलियां
Updated at : 28 Jul 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

शिवगंगा में मछलियों के मरने की घटना पर नगर आयुक्त बोले देवघर : शिवगंगा में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. शिवगंगा के पानी को लगातार फिल्टर किया जा रहा है. फिल्टर की वजह से शिवगंगा का पानी लगातार साफ हाे रहा है. यह मछलियां गंदे पानी में रहनेवाली हैं. जिस कारण मछलियां भोजन की तलाश […]
विज्ञापन
शिवगंगा में मछलियों के मरने की घटना पर नगर आयुक्त बोले
देवघर : शिवगंगा में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. शिवगंगा के पानी को लगातार फिल्टर किया जा रहा है. फिल्टर की वजह से शिवगंगा का पानी लगातार साफ हाे रहा है. यह मछलियां गंदे पानी में रहनेवाली हैं. जिस कारण मछलियां भोजन की तलाश में पानी के ऊपर आ जाती है. शिवगंगा में तैनात एनडीआरएफ के बोट चलने के दौरान उससे कट कर मछलियां मर रही हैं.
यह बातें देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त अशोक कुमार ने प्रभात खबर से कही. नगर आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा शिवगंगा में मछली का पालन नहीं किया जाता है, न ही शिवगंगा में मछली पालन कर व्यवसाय करने की किसी को अनुमति है. उन्होंने कहा कि शिवगंगा में लगातार फिल्टर चलने व तालाब में पानी भरने की वजह से गंदा पानी तेजी से साफ हो रहा है. शिवगंगा में मछली मरने की घटना सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी थी कि श्रावणी मेला में देवघर आने वाले कांवरियों के बीच कोई गलत मैसेज नहीं जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




