कनाल में गिरी बाइक, चालक की मौत

Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 04 Apr 2026 9:34 PM

विज्ञापन

चितरा के अमजोरा गांव के पास हुआ सड़क हादसा

विज्ञापन

सारठ बाजार. चितरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे सामने आया है. अमजोरा गांव के पास अजय बराज की कनाल वाली सड़क पर शनिवार को एक बाइक चालक की जान चली गयी. मृतक की पहचान खागा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी 48 वर्षीय बाबूसर हेंब्रम के रूप में की गयी है. बताया गया कि बाबूसर हेंब्रम बाइक से मोढ़ा बड़ी गांव से अपने घर श्रीरामपुर लौट रहे थे. इसी दौरान अजय बराज के कनाल रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह बाइक समेत कनाल में जा गिरे. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही चितरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सारठ सीएचसी ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन, जिनमें चचेरा भाई जियालाल हेंब्रम और मामा ससुर राजीव बास्की समेत कई लोग सारठ सीएचसी पहुंच गए. मौके पर मौजूद एसआई जगर दुबराज तिब, चौकीदार रामविलास मिर्धा और अमित मरांडी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें चालक कनाल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola