वाट्सएप पर महाकाल ग्रुप चला रहे टीनेजर्स को तलाश रही पुलिस, जानें क्यों

Updated at : 13 Jul 2019 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
वाट्सएप पर महाकाल ग्रुप चला रहे टीनेजर्स को तलाश रही पुलिस, जानें क्यों

देवघर : पुलिस की नजर शहर में संचालित एक वाट्सएप ग्रुप महाकाल पर है. बताया जाता है कि शहर में टीनेजर्स के बीच अवैध हथियार रखने व हथियार लेकर फोटो खिचाने का गजब का क्रेज बढ़ा है. ऐसे टीनेजर्स का वाट्सअप पर एक महाकाल नाम से ग्रुप चल रहा है. भोले शंकर के नाम पर […]

विज्ञापन

देवघर : पुलिस की नजर शहर में संचालित एक वाट्सएप ग्रुप महाकाल पर है. बताया जाता है कि शहर में टीनेजर्स के बीच अवैध हथियार रखने व हथियार लेकर फोटो खिचाने का गजब का क्रेज बढ़ा है. ऐसे टीनेजर्स का वाट्सअप पर एक महाकाल नाम से ग्रुप चल रहा है. भोले शंकर के नाम पर बने इस ग्रुप में करीब पांच दर्जन टीनेजर्स सदस्य के तौर पर जुड़े हैं. अधिकांश टीनेजर्स ने तो ग्रुप में हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर भी डाल रखा है. इस वाट्सअप ग्रुप की पूरी जानकारी पुलिस को हाथ लग गयी है.

ग्रुप में जिन टीनेजर्स के हथियार के साथ फोटो डाले हुए हैं, उसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर निकाल भी लिया है. इसके अलावा ग्रुप में कई सदस्यों का आपस में वाट्सअप चैटिंग भी है, जिसमें कई आपत्तिजनक व अपराध से संबंधित चैटिंग शामिल हैं. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि महाकाल ग्रुप के कई सदस्य टीनेजर्स ने बाइक पर भी महाकाल का स्टीकर लगा रखा है. पुलिस इन युवकों की तलाश में जुटी है.
चोरी व छिनतई जैसे वारदात में शामिल होने की आशंका : पुलिस की मानें तो महाकाल ग्रुप के सदस्य शहर में चोरी व छिनतई की वारदात में भी शामिल रह रहे हैं. इसके अलावा वे लोग साथ में हथियार लेकर खुलेआम शहर में घूम रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola