ePaper

देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से की बात

Updated at : 09 Jul 2019 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से की बात

देवघर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने मरीजों से भी बात की और यह जानने का प्रयास किया कि अस्पताल में उन्हें किस तरह की सुविधा दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने विभिन विभागों का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में दी […]

विज्ञापन

देवघर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने मरीजों से भी बात की और यह जानने का प्रयास किया कि अस्पताल में उन्हें किस तरह की सुविधा दी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने विभिन विभागों का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी ली. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास आज देवघर में हैं. वे यहां आज कैबिनेट की बैठक करेंगे. अस्पताल के निरीक्षण से पहले रघुवर दास ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और कुष्ठ रोगियों के आश्रम भी गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola