ePaper

देवघर : पांच थाना क्षेत्रों से 13 साइबर ठग गिरफ्तार

Updated at : 29 Dec 2023 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : पांच थाना क्षेत्रों से 13 साइबर ठग गिरफ्तार

पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में इन आरोपितों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि वे फोन-पे व पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देते थे. इसी क्रम में उपभोक्ताओं से फोन-पे गिफ्ट कार्ड क्रियेट कराकर डिटेल्स प्राप्त कर ठगी करते थे.

विज्ञापन

देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने जिले के पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर साइबर ठगी में संलिप्तता के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 21 मोबाइल फोन सहित 30 सिमकार्ड व आठ एटीएम कार्ड बरामद किये हैं. पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनाकनाली, बाबूपुर, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बसबुटिया, सारठ थाना क्षेत्र के नया खरना, मधुपुर थाना क्षेत्र के नया खरना व सारवां थाना क्षेत्र के चरघरा गांव में छापेमारी कर सभी को दबोचा है. गिरफ्तार साइबर आरोपितों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी संदीप कुमार यादव, मोहनाकनाली गांव निवासी धनंजय कुमार यादव, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी मुर्ताज अंसारी, सिराज अंसारी, रईस अंसारी, खागा थाना क्षेत्र के परसनी गांव निवासी नसीम अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के रानीबांध गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव, नया खरना गांव निवासी रमेश दास, मधुपुर के पसिया गांव निवासी कृष्ण कुमार दास, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के छाताकुरुम गांव निवासी दीपक कुमार दास, मधुपुर के जयंतीग्राम में रहने वाले पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बोचबांध निवासी उपेंद्र महरा, सारवां के चरघरा निवासी अशोक कुमार दास, चितरा थाना क्षेत्र के दुमदुमी निवासी सुमन कुमार दास शामिल हैं. पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में इन आरोपितों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि वे फोन-पे व पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देते थे. इसी क्रम में उपभोक्ताओं से फोन-पे गिफ्ट कार्ड क्रियेट कराकर डिटेल्स प्राप्त कर ठगी करते थे.

21 मोबाइल फोन सहित 30 सिमकार्ड व आठ एटीएम कार्ड बरामद

ग्राहकों को मदद का झांसा देकर फंसे हुए रुपये निकलवाने की बात पर भी डिटेल्स जानकारी लेने के बाद अकाउंट से रुपये ट्रांसफर कर लेते हैं. इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने व फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एकाउंट संबंधी जानकारी झांसा देकर प्राप्त करने के बाद भी साइबर ठगी करते हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे ठगों से सावधान रहें और अपने अकाउंट संबंधी कोई जानकारी शेयर नहीं करें. गिरफ्तार साइबर आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने इन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इधर, दो महीने से पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

Also Read: देवघर : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई मोबाइल, एटीएम, सिमकार्ड बरामद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola