शर्मनाक : सीआरपीएफ जवान ने बेटी के साथ गलत काम करने का किया प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 9:43 AM
-पॉक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज -पिछली छुट्टी में आया था तो भय दिखाकर किया था गलत -पत्नी ने नगर थाने में करायी मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस देवघर: सीआरपीएफ जवान द्वारा बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. 13 जून की रात्रि उसने अपनी ही नाबालिग बेटी के […]
-पॉक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज
इसके बाद पत्नी ने बेटी से पूछताछ की तो उसने पिता के कुकृत्य के बारे में मां से कह दी. पूर्व की घटना के बारे में भी बेटी ने बता दी. घटना की जानकारी होते ही मां-बेटी अशांत हो गयी. इस बीच मौका पाकर आरोपित सीआरपीएफ जवान घर से फरार हो गया. सुबह में घटना की जानकारी परिजन व रिश्तेदारों को दी गयी. इस बीच पीड़िता सदमे से बाहर आयी तब शाम में उसे साथ लेकर मां पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने नगर थाना पहुंची. थाना प्रभारी को जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना की महिला इंस्पेक्टर संगीता कुमारी को बुलाकर उसके सामने पीड़िता से पूछताछ की गयी. इसके बाद पत्नी की लिखित शिकायत लेकर उसके सीआरपीएफ पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज किया गया और अनुसंधान भार नगर थाना के एसआई कृष्ण कुमार कुशवाहा को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










