मधुपुर : लापता युवक का शव पतरो नदी से बरामद

मधुपुर : थाना क्षेत्र के गांगोमारनी व बुढ़ीबगीचा के बीच पतरो नदी के लोहढाजोर घाट से मंगलवार को एक सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव का सिर व धड़ अलग-अलग था. दोनों हाथ भी धड़ से अलग कर दिया गया था. साक्ष्य छुपाने की नीयत से धड़ को बोरी में […]
मधुपुर : थाना क्षेत्र के गांगोमारनी व बुढ़ीबगीचा के बीच पतरो नदी के लोहढाजोर घाट से मंगलवार को एक सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव का सिर व धड़ अलग-अलग था. दोनों हाथ भी धड़ से अलग कर दिया गया था. साक्ष्य छुपाने की नीयत से धड़ को बोरी में भर कर नदी में गाढ़ दिया था. शव की पहचान पिछले 12 दिनों से लापता गिरिडीह जिले के धानुकडीह के संदीप कुमार राय (19) के रूप में किया गया है.
संदीप का शव मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे उसके परिजनों ने जमकर नदी घाट में बवाल किया. युवक के परिजनों को आशंका थी कि कहीं प्रेम प्रसंग में संदीप की हत्या कर साक्ष्य छुपाने उद्देश्य से उसे नदी में गाढ़ दिया होगा. इसी को लेकर वे लोग तलाशी अभियान में जुटे हुए थे. बताया जाता है कि संदीप 31 मई को अपने गांव से देवघर आया था. उसी दिन उसे घर लौटना था. लेकिन घर नहीं पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










