फाइनांस कंपनी के कर्मी से नकदी व मोबाइल की छिनतई
Updated at : 09 Jun 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

देवसंघ मोड़ के समीप हुई घटना देवघर : चोलामंडलम इंवेस्टमेंट फाइनांस कंपनी के कर्मी जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमिल गांव निवासी गोविंद कुमार राजहंस के नकदी रुपये सहित टैब व मोबाइल से भरे बैग की झपटमारी हो गयी. घटना गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच देवसंघ मोड़ पर हुई थी. गोविंद ने […]
विज्ञापन
देवसंघ मोड़ के समीप हुई घटना
देवघर : चोलामंडलम इंवेस्टमेंट फाइनांस कंपनी के कर्मी जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमिल गांव निवासी गोविंद कुमार राजहंस के नकदी रुपये सहित टैब व मोबाइल से भरे बैग की झपटमारी हो गयी. घटना गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच देवसंघ मोड़ पर हुई थी. गोविंद ने पल्सर सवार दो युवकों के खिलाफ नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. जिक्र है कि कंपनी वह कलेक्शन एक्जिक्युटिव के तौर पर कार्यरत है. छह जून को 63630 रुपया कलेक्शन किया था.
उसके 8,000 रुपये भी पास में थे. कंपनी का टैब व अपना मोबाइल सहित कुल 71,630 रुपया बैग में रखा था. रात में अपना गांव कुशमिल जाने के दौरान देवसंघ मोड़ से आगे बढ़ा ही था कि पीछे से काले पल्सर पर सवार दो युवक उसके करीब आये. बैग झपटमारी कर फरार हो गया. इस दौरान वह गिर गया. उनलोगों की बाइक का नंबर नहीं देख सका और बाइक सवार युवकों को पहचान नहीं सका. मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




