पीएम के स्वागत को देवघर हो रहा तैयार

Updated at : 14 May 2019 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम के स्वागत को देवघर हो रहा तैयार

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने लिया तैयारियों का जायजा देवघर : गोड्डा, दुमका व राजमहल के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए 15 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर आयेंगे. निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट के रन-वे पर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हैलीपेड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. […]

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने लिया तैयारियों का जायजा

देवघर : गोड्डा, दुमका व राजमहल के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए 15 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर आयेंगे. निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट के रन-वे पर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हैलीपेड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. सुरक्षा बलों के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड का निर्माण कार्य सहित सभा स्थल पर मंच का निर्माण, अतिथियों के बैठने के लिए पंडाल सहित सुरक्षा घेरा आदि की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. मजदूर पंडाल निर्माण में 24 घंटे जुटे हुए हैं.
सोमवार को एसपीजी की टीम पूरे दिन रन-वे व सभा स्थल पर मौजूद रही. स्थानीय पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस के जवान तैयारी में अपने-अपने स्तर से सहयोेग देते रहे. भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे सोमवार को एयरपोर्ट पर पहुंच कर हेलीपैड सहित पंडाल, मंच निर्माण का बारिकी से जायजा लिया. उन्होंने पंडाल सहित मंच आदि निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का भी निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola