बरहड़वा-साहेबगंज रेलखंड पर घंटों देरी से चल रही हैं ट्रेनें, जानें वजह

Updated at : 08 May 2019 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
बरहड़वा-साहेबगंज रेलखंड पर घंटों देरी से चल रही हैं ट्रेनें, जानें वजह

तालझारी : झारखंड के बरहड़वा-साहेबगंज रेलखंड के महराजपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. इसकी वजह से कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ. इस लाइन पर चलने वाली अप और डाउन ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. जानकारी के […]

विज्ञापन

तालझारी : झारखंड के बरहड़वा-साहेबगंज रेलखंड के महराजपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. इसकी वजह से कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ. इस लाइन पर चलने वाली अप और डाउन ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं.

जानकारी के अनुसार, कल्याणी पंचायत के धनवान मेहंदी की पुत्री सोनिया कुमारी (15) रेलवे लाइन के किनारे से विद्यालय जा रही थी. इसी क्रम में वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी. सूचना मिलते ही मृतक छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

हादसे की वजह से ब्रह्मपुत्र मेल, दादर एक्सप्रेस, मालदा-जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन घंटों विलंब से खुलीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola