नहाय-खाय आज, सज गया फलों का बाजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : चार दिवसीय चैती छठ का नहाय-खाय मंगलवार से शुरू हो रहा है. मंगलवार को प्रात: सूर्योदय के बाद व्रती विभिन्न नदी-तालाबों, डैमों, जलाशयों व घरों में स्नान-ध्यान के बाद भगवान की पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद भगवान सूर्य से शक्ति व व्रत निर्विघ्न संपन्न हो, इसकी कामना करेंगी. फिर घर में कद्दु, भात तैयार […]
विज्ञापन
देवघर : चार दिवसीय चैती छठ का नहाय-खाय मंगलवार से शुरू हो रहा है. मंगलवार को प्रात: सूर्योदय के बाद व्रती विभिन्न नदी-तालाबों, डैमों, जलाशयों व घरों में स्नान-ध्यान के बाद भगवान की पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद भगवान सूर्य से शक्ति व व्रत निर्विघ्न संपन्न हो, इसकी कामना करेंगी.
फिर घर में कद्दु, भात तैयार कर इसे भगवान को अर्पित करेंगी अौर उसके बाद उसे ग्रहण करेंगी. इसके बाद खरना की तैयारी शुरू कर दी जायेगी. खरना बुधवार को है. वहीं गुरुवार को अस्ताचलगामी व शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.
आज से छठ के गीत गूंजने लगेंगे
मंगलवार से छठ के गीत गूंजने लगेंगे. छठ के परंपरागत गीत कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय…, नैहर मांगी ला भाई रे भतीजवा, ससुरा सकल परिवार ये छठी, अपना के मांगीला अवध सिन्होरवा, जन्म जन्म अहिवात ये छठी मइया…, सभवा बैठन के बेटा मांगीला, डोलिया चढ़न के पतौह ये छठी मइया , रुनुकी झुनुकी एक बेटी मांगीला- घोड़वा चढ़न के दामाद ये छठी मइया के अलावा अन्य लोकगीत बजने लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










