प्रयागराज संगम स्टेशन अस्थायी रूप से बंद, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, देखें लिस्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jan 2026 5:55 PM
प्रयागराज संगम स्टेशन अस्थायी रूप से बंद
Prayagraj Sangam Station: उत्तर रेलवे ने प्रयागराज संगम स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है. रेलवे ने इस बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी है. उत्तर रेलवे के अनुसार 16 जनवरी 2026 को प्रयागराज संगम स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद रखा जा रहा है.
Prayagraj Sangam Station: उत्तर रेलवे ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन (Prayagraj Sangam Station) को एक दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है. उत्तर रेलवे इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी भी शेयर की है. उत्तर रेलवे ने जानकारी दी है कि शुक्रवार (16 जनवरी) को प्रशासनिक और परिचालन कारणों के चलते स्टेशन पर रेल सेवाएं बंद रहेंगी. रेलवे ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्टेशन व्यवस्था को बेहतर बनाने और रेल संचालन को सुचारू रखने के मकसद से उठाया गया है.
कई ट्रेनों के रूट में बदलाव
प्रयागराज संगम स्टेशन को एक दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद रहने के कारण यहां से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है. यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित अंतिम स्टेशन तक न ले जाकर उससे थोड़ा पहले या बीच के किसी दूसरे नजदीकी स्टेशन पर ही समाप्त किया जा रहा है. वहीं, कुछ ट्रेनों की शुरुआत प्रयागराज संगम की बजाय अन्य वैकल्पिक स्टेशनों से कराई जा रही है.
ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव
उत्तर रेलवे ने बताया कि निर्धारित तिथि को प्रभावित ट्रेनों के लिए ऐसी व्यवस्थाएं लागू रहेंगी
कुछ ट्रेनें प्रयागराज संगम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी और उससे पहले के स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी. जबकि, कुछ ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन बदलकर दूसरे नजदीकी स्टेशन किया गया है. जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और समय-सारिणी में भी अस्थायी बदलाव किया जा सकता है. इन बदलावों का मकसद यात्रियों को बेवजह की परेशानी से बचाना और रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखना है.
रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी एक बार जरूर ले लें. इसके साथ ही प्रस्थान और आगमन स्टेशनों में हुए किसी भी बदलाव की जानकारी हासिल कर लें. किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन पहुंचने और वैकल्पिक जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ केंद्र या अधिकृत माध्यमों से संपर्क करने की सलाह दी गई है.
रेलवे ने जताया खेद
प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची, बदले गए रूट, बदलाव किए गए स्टॉपेज और नई समय-सारिणी की जानकारी जल्द ही अलग से शेयर की जाएगी. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. रेल प्रशासन ने इस अस्थायी व्यवस्था के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










